बालाघाट वैनगंगा नदी पुल के नीचे एक लड़की और एक युवक ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिये और हालत बिगड़ने पर दोनों लिफ्ट लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना प्रेम संबंध के चलते हुई। जिला अस्पताल में भर्ती 21 वर्षीय लड़की कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है तो युवक शुभम पिता यादोंराव वरकडे 21 वर्ष ग्राम कनकी थाना लालबर्रा निवासी है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 21 वर्षीय लड़की कक्षा 9 वी तक पढ़ी है। जो अपने घर में सिलाई का काम करती है। इसके माता-पिता और भाई लोग मजदूरी करते हैं। वही शुभम वरकड़े मिस्त्री का काम करता है जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है ।जिसकी एक बड़ी बहन है। बताया कि 4 वर्ष से यह लड़की और शुभम के बीच जान पहचान थी और दोनों प्रेम संबंध के चलते मोबाइल से एक दूसरे से बातचीत करते रहते थे। लड़की की शादी उसके माता-पिता ने महाराष्ट्र राज्य के एक लड़के से तय कर दी थी। पिछले माह ही सगाई हुई है और आने वाले महीने में लड़की की शादी होनी है। यह शादी इस लड़की की इच्छा से ही तय हुई थी। किंतु शुभम वरकड़े इस लड़की को चाहता था और उससे शादी ही करना चाहता था। शुभम वरकड़े ने इस लड़की के मंगेतर का मोबाइल नंबर लेकर उसे फोन करके बताया था कि यह लड़की मेरे साथ शादी करने वाली है। मैं इसे चाहता हूं। तब इस लड़की को उसके मंगेतर ने शुभम के द्वारा फोन करने के संबंध में बताया था। 15 फरवरी को शुभम वरकड़े ने लड़की को फोन करके गर्रा आने कहा और बोला था कि मैं तेरी शादी नहीं तुड़वाऊंगा। यह लड़की गर्रा पहुंची और शुभम वरकड़े ने इस लड़की को धमकाया कि मेरे से शादी नहीं करेगी तो पुल से कूद जाऊंगा। यह लड़की अपने साथ की कीटनाशक दवा लेकर गई थी। शादी की इस तना तनी से परेशान होकर इस लड़की और शुभम वरकड़े ने नदी के पुलिया के नीचे कीटनाशक दवाई पी लिए। कीटनाशक दवाई का सेवन करने के बाद हालत बिगड़ने पर यह लड़की और शुभम वरकड़े किसी से लिफ्ट लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। परिजनों को सूचना मिलने पर दोनों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए।। कीटनाशक सेवन से शुभम वरकड़े की हालत गंभीर बताई जा रही है।










































