बॉक्सर विजेंद्र बोले- काले कानून वापस नहीं हुए तो लौटा दूंगा राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड

0

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के मुद्दे पर किसानों और केंद्र सरकार में टकराव अभी भी जारी है। शनिवार को विज्ञान भवन में किसानों और सरकार के बीच आज पांचवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रहने के बाद किसानों ने अपना आंदोलन और तेज कर दिया है। किसान पिछले 10 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं जिसके चलते कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। केंद्र ने गतिरोध समाप्त करने के लिए नौ दिसंबर को एक और बैठक बुलाई है। इस बीच किसानों ने आठ दिसंबर को ‘भारत बंद’ की घोषणा की है।मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन देने की बात करते हुए खेल रत्न पुरस्कार लौटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर सरकार काले कृषि कानून वापस नहीं लेती हैं तो वह अपना खेल रत्न पुरस्कार वापस कर देंगे। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार खेल क्षेत्र में दिया जाने वाला देश का सबसे बड़ा पुरस्कार है। दिल्ली के मंत्री और AAP नेता गोपाल राय  बोले- 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी AAP पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भारत बंद का समर्थन करने का आह्वान किया है। हमने सुना था कि कोर्ट में तारीख पर तारीख पड़ती है,समाधान नहीं आता।पहली बार देख रहे हैं कि किसान ठंड से ठिठुर रहे और सरकार वार्ता के नाम पर केवल टालमटोल कर रही है।किसान मांग कर रहे हैं कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाए तो सरकार जबरदस्ती उसके फायदे गिना रही है।नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर किसानों का विरोध और तेज हो गया है जो आज भी जारी है। किसान आंदोलन के चलते दिल्ली से सटी कई राज्यों की सीमाओं को बंद किया गया है। इससे पहले सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच शनिवार को पांचवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here