कोरोना संक्रमण के मामलों में आई कमी के बाद ट्रेनों के संचालन को एक बार पुनः दिशा प्रदान करने की प्रमुख मांग को लेकर आज ब्रॉडगेज संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेलवे स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
ब्रॉडगेज संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनूप सिंह बेस ने बताया कि 5 जून को ब्रॉड गेज संघर्ष समिति का स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर ट्रेनों के संचालन को लेकर आज रेलवे विभाग को ज्ञापन सौंपा गया है और मांग की गई है कि स्थानीय स्तर पर ट्रेनों का संचालन से ग्रह किया जाए ताकि वर्तमान में यात्री जिन परेशानियों से गुजर रहे हैं उनसे उन्हें निजात मिल सके।










































