नगर मुख्यालय में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति एवं सर्व हिन्दु समाज लालबर्रा के द्वारा २० अगस्त को विकासखण्ड स्तरीय भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर मुख्यालय के तीन स्थानों में डीजे की धून पर गोंविदा आला रे आला..मटकी संभाल ब्रजबाला सहित अन्य गानों पर झूमते- नाचते हुए गोंविदाओं की टोली के द्वारा मटकी फोड़ी गई जिसमें प्रथम मटकी नगर के शांति नगर व द्वितीय मटकी बस स्टेण्ड परिसर में माखन चोर समिति लालबर्रा के द्वारा एवं तृतीय मटकी हाई स्कूल मैदान मॉ सरस्वती मंच के सामने विश्व हिन्दु परिषद एवं बजरंग दल बेलगांव के गोंविदाओं के द्वारा फोड़ी गई। नगर मुख्यालय के तीन स्थानों पर गोंविदाओं की टोली के द्वारा डीजे की धुन में नाचते झूमते हुए नजर आये और टोली के साथ घेरा बनाकर ऊंचाईयों पर बंधी मटकी को पूरे उत्साह के साथ फोड़ा गया। इस दौरान विभिन्न ग्रामों की टोलियों ने शामिल होकर मटकी फोडऩे का प्रयास किया जिन पर समिति के द्वारा पानी के फव्वारे भी छोड़े गये और उन्हे कड़ी मशक्कत भी करनी पड़ी एवं गोविंदा की टोलियों को १५-१५ मिनट का समय दिया गया था और गोंविदाओं की टोलियों ने समिति के नियमानुसार मटकी फोड़कर अपना पुरस्कार प्राप्त किया। चर्चा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति व सर्व हिन्दु समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर २० अगस्त को ब्लाक स्तरीय मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नगर के शांति नगर व बस स्टेण्ड में माखन चोर समिति लालबर्रा के द्वारा मटकी फोड़ी गई जिन्हे २००१ व ३००१ रूपये एवं हाई स्कूल मैदान मॉ सरस्वती मंच के सामने विश्व हिन्दु परिषद एवं बजरंग दल बेलगांव की टोलियों ने मटकी फोड़ी जिन्हे ५००१ रूपये पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। आगे बताया कि आगामी वर्ष में मटकी फोड़ प्रतियोगिता और भव्य रूप में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।










































