भगवान कृष्ण की प्रतिमा तैयार कर रहे मूर्तिकार

0

नगर सहित क्षेत्र के मूर्तिकारों के द्वारा भगवान कृष्ण की प्रतिमा तैयार करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है जिसमें बारिश होने से समस्या बनी हुई है जो मूर्तियों को सूखने का समय नहीं दे पा रही है। जिसके कारण पुनः अधिक मेहनत कर लाइट या लैंप के माध्यम से मूर्तियों को सुखाना पड़ रहा है। पूरे क्षेत्र में 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाना है जिसके लिए लोग अब तैयारी में लग गए हैं। ऐसे में मूर्तिकार की अपने कार्य को अंतिम रूप देने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान बताया जा रहा है कि पिछली मर्तबा से इस बार महंगाई थोड़ी बड़ी है जिसका सीधा असर मूर्तियों पर पड़ा है। जो पिछली बार से 50 से 100 रुपए अधिक में मिलेगी वहीं मूर्ति निर्माण की लागत भी बारिश के कारण बढ़ गई है। इस प्रकार विभिन्न वस्तुओं का मिला-जुला असर महंगाई के रूप में देखने मिलेगा। इसमें मूर्ति का पूरे परिवार के साथ भगवान कृष्ण की मूर्ति निर्माण कार्य में जुट गए हैं ताकि समय से पहले कार्य पूर्ण कर सके।

बड़ी प्रतिमा का बढ़ रहा चलन

कृष्ण जन्माष्टमी पर लोगों के द्वारा अपने घरों में भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर आराधना की जाती रही है यह आदिकाल से चला रहा है। वर्तमान में देखने में आ रहा है कि लोगों की रुचि अब भगवान कृष्ण की बड़ी प्रतिमाओं की ओर बढ़ती जा रही है जिसके कारण बड़ी प्रतिमा बनाने का एक चलन चलने लगा है। जहां पहले एक से दो प्रतिमा का निर्माण किया जाता था उसकी स्थापना सार्वजनिक स्वरूप से की जाती थी। इस बार आधा दर्जन से अधिक बड़ी प्रतिमा मूर्तिकारों के द्वारा निर्माण की गई है जिनकी सार्वजनिक रूप से स्थापना कर कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जायेगा।

विभिन्न मुद्राओं में बनाई जा रही प्रतिमा

भगवान कृष्ण की प्रतिमाओं में अब धीरे-धीरे विभिन्न मुद्राओं की प्रतिमा देखने में आई जा रही है। पहले मूर्तिकारों के द्वारा सामान्य प्रतिमा का निर्माण किया जाता था परंतु लगातार बदलते दौर में विभिन्न मुद्राओं की प्रतिमा का निर्माण कर का काफी आकर्षक रूप दिया जा रहा है। तो वही लोगों के द्वारा विभिन्न मुद्राओं की तस्वीर ले जाकर मूर्ति निर्माण का आर्डर दिया जा रहा है उसका भी निर्माण मूर्तिकार कर रहे हैं परंतु इसमें हर बार की तरह लागत बढ़ती नजर आ रही है।

मूर्तिकार आकाश प्रजापति ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर्व आने वाला है जिसके लिए भगवान कृष्ण की प्रतिमाओं को तैयार करने का कार्य चल रहा है। इस दौरान बारिश एक समस्या बनी हुई है मूर्तियां सुख नहीं पा रही है जिसे लैंप के माध्यम से सूखने का प्रयास किया जा रहा है ऐसे में हमारी लागत बढ़ रही है। क्योंकि हमारे द्वारा जो रंग खरीदा जाता है वह नागपुर से लाया जाता है जो इस बार महंगा हुआ है ऐसे में 50 से 100 रुपए की महंगाई इस बार फिर बड़ी है प्रतिमा की लागत भी बढ़ रही है। भगवान कृष्ण की बड़ी प्रतिमा का भी निर्माण किया गया है इस बार बड़ी प्रतिमा के आर्डर बढ़ गए हैं। यदि मौसम साफ रहता है तो निश्चित है कि कृष्ण जन्माष्टमी की दोपहर तक सभी प्रतिमा तैयार कर ली जायेगी। इस दौरान लोग फोटो लेकर आ रहे हैं और उसी के आधार पर प्रतिमा भी तैयार की गई है वही अपने स्तर पर भी प्रतिमा तैयार की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here