वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। नगर के परशुराम भवन में ३० अप्रैल को सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में परशुराम जयंती का आयोजन किया गया। यह जयंती समाज के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में प्रारंभ की गई। जिसमें विधि विधान से भगवान परशुराम की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर आरती की गई । तत्पश्चाप प्रसादी वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। यह जयंती कार्यक्रम तिथि अनुसार सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा मनाई गई। जिनके द्वारा ४ मई को भव्य जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित जनों के द्वारा भगवान परशुराम को नमन कर आशीर्वाद ग्रहण किया जाता रहा। अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि हमारे विप्र कुल के गौरव आराध्य भगवान परशुराम की जयंती है। इस अवसर पर पूरे देश में ब्राह्मण समाज के लोग भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मना रहे हैं। हमारे द्वारा भी ४ मई को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। किंतु जन्मोत्सव की तिथि अनुसार संक्षिप्त रूप से भगवान परशुराम की जयंती पर पूजा अर्चना की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उपस्थित होकर आशीर्वाद ग्रहण किया।










































