भटेरा चौकी से जवारे व कलशो की निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

0

चैत्र माह की एकादशी के पावन अवसर पर भटेरा चौकी से कलश एवं जवारो की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसका विसर्जन मोती तालाब में किया गया

आपको बता दें कि चैत्र नवरात्र के अवसर पर बोए गए जवारे एवं मनोकामना कलश का विसर्जन लगभग अब समाप्त हो गया है पर कुछ क्षेत्रों में अभी भी मनोवांछित कलश व जवारे विसर्जन का क्रम जारी है इसी के चलते आज नगर के भटेरा चौकी से जवारे और कलशो की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते हुए जवारे विसर्जन करने मोती तालाब पहुंचे जहां पर माता के जवारो की विधि विधान से पूजा अर्चना कर जवारो का विसर्जन किया गया
जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर के द्वारा बताया गया कि यह भटेरा चौकी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई है जिस प्रकार से अभी बालाघाट में नवरात्रि पर्व और रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया है उसी तरह आज भटेरा चौकी से भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई एवं वहां उनके द्वारा समस्त शहरवासियों की खुशी समृद्धि के लिए दुआएं की गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here