भटेरा में एक महिला ने अपने बेडरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्याकोतवाली पुलिस जांच में जांच में जुटी

0

कोतवाली क्षेत्र में आने वाले ग्राम भटेरा में एक महिला ने अपने घर के बेडरूम में सीलिंग फैन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 11 मार्च को दोपहर में यह घटना उस समय हुई जब इस महिला का पति घर में ही टीवी पर कार्यक्रम देख रहा था। कोतवाली पुलिस में मृतिका तरूणा पति नवनीत वराडे 32 वर्ष का शव बरामद किए और पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवा दी है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवनीत वराडे कृषि कार्य के अलावा और फाइनेंस कंपनी में भी काम करते हैं ।उनके परिवार में पत्नी तरुणा और दो बच्चे हैं। मां और बहन मकान में ऊपर वाले कमरे में रहते हैं। 11 मार्च को दोपहर में तरुणा ने अपने परिवार के साथ खाना खाई थी और सभी लोग घर में थे। बच्चे घर में खेल रहे थे और नवनीत घर में ही टीवी पर कार्यक्रम देख रहा था। इसी दौरान तरुणा बेडरूम में गई। नवनीत समझा कि वह आराम करने गई होगी। तरुणा ने अंदर से दरवाजा बंद कर दी। 4:00 बजे करीब तरुणा को उसकी बेटी ने दरवाजे के छेद से देखी। उसकी मां बेडरूम में ऊपर लटकी हुई थी और उसके नाक से खून निकल रहा था। तब उसने अपने पिता नवनीत को बताई। नवनीत ने दरवाजा खटखटाया किन्तु दरवाजा नहीं खुला। इसी दौरान परिवार के अन्य लोग भी आ गए थे। बेडरूम का दरवाजा तोड़े अंदर जाकर देखें, तरुणा ने सीलिंग फैन में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली थी।जिसे तुरंत ही नीचे उतारे किंतु उसकी की मौत हो चुकी थी। सचा मिलती है कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्यवाही पश्चात तरुणा का शव पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवा दिए रात होने से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है शव को मरचुरी में सुरक्षित रखवा दिया गया। इस महिला द्वारा किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की अभी पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया है। किंतु किसी पारिवारिक विवाद के चलते इस महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मामले की जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here