भरवेली के इमली टेकरा हीरापुर में एक व्यक्ति की फांसी लगाने से मौत

0

भरवेली थाना के ग्राम इमली टेकरा हीरापुर में इसी ग्राम के एक व्यक्ति सुनील पिता मूलचंद उइके 46 वर्ष ने बीमारी से परेशान होकर के अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। 30 अगस्त की शाम को यह घटना उसे समय हुई जब इस व्यक्ति की पत्नी बिना उइके अपने घर के पीछे कपड़े धो रही थी। भरवेली पुलिस ने 31 अगस्त को इस व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील उइके परिवार में पत्नी बिना उइके और एक छोटी बेटी है।। बताया गया कि सुनील उइके ऑटो चलाता था। किंतु बीमारी के कारण उसने पिछले कुछ दिनों से ऑटो चलाना बंद कर दिया था और घर में ही रहता था। बताया गया है कि सुनील उइके की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी। जिससे वह बीमार रहता था। और वह बीमारी से परेशान भी रहता था। 30 अगस्त को 4:30 बजे करीब सुनील उइके की पत्नी घर के पीछे कपड़ा धोने चली गई थी। जब 5:00 बजे वह घर के सामने आई तब उसने दुकान के लिए बनाए गए कमरे के छत में फांसी पर अपने पति सुनील उइके को लटके हुए देखी। जिसकी मौत हो चुकी थी। सुनील उइके ने दुकान के लिए बनाए गए कमरे की छत के हूक में सीड़ी से चढ़कर रस्सी बांधी और फांसी लगा ली थी। घटना के संबंध में बिना उइके ने अपने मोहल्ले पड़ोस वालों को बताई। इस घटना की रिपोर्ट प्रेम प्रकाश भारद्वाज 50 वर्ष इमलीटेकरा हीरापुर निवासी ने भरवेली पुलिस थाना में की थी ।जहां से सहायक उपनिरीक्षक सोमलाल कावरे अपने स्टाफ के साथ ईमली टेकरा पहुंचे और मृतक सुनील उइके का शव फांसी से नीचे उतरवा कर रात होने से कमरे में ही रखवा दिये। 31 अगस्त को सहायक उपरीक्षक श्री कावरे ने मृतक सुनील उइके का शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिए हैं। संभावना व्यक्त की गई है कि सुनील उइके ने बीमारी से परेशान होकर के फांसी लगा ली। सहायक उपनिरीक्षक श्री कावरे द्वारा धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here