बालाघाट
भरवेली थाना क्षेत्र से लापता एक नाबालिक लड़की को महाराष्ट्र राज्य के वर्धा जिले से दस्तयाब कर लिया गया। यह नाबालिक लड़की 7 दिन से लापता थी। जिसके अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में मुख्य आरोपी और उसके दो सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार मुख्य आरोपी में सुमित पिता धनेंद्र गौतम 24 वर्ष और उसके दो सहयोगी जितेंद्र पिता श्यामलाल कटरे 31 वर्ष, मोहित पिता प्रभु दयाल बिसेन 24 वर्ष तीनों ग्राम खरखड़ी थाना खैरलांजी निवासी है। सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है। ज्ञात होगी इस नाबालिक लड़की की दस्तयाबी पर 10 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 एवं 23 मार्च की दरमियानी रात भरवेली थानाक्षेत्र से एक नाबालिक लड़की घर से बिना बताए निकल गई थी। दूसरे दिन इस लड़की के परिजनों ने उसकी काफी खोज भी नहीं की है किन्तु नहीं मिली। जिसके गुम होने की रिपोर्ट भरवेली पुलिस थाना में की गई थी। भरवेली पुलिस ने इस नाबालिक लड़की का अपहरण करने के आरोप में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थीऔर पुलिस अधीक्षक द्वारा इस नाबालिक लड़की को दस्तयाब करने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एक टीम बनाई गई थी।लगातार की जा रही तलाश के दौरान हाल में सूचना मिली कि यह नाबालिक लड़की महाराष्ट्र राज्य के वर्धा जिला के सेलू थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम घोरड़ मैं है। 29 और 30 मार्च की दरमियानी की रात पुलिस टीम ने ग्राम घोरड़ के एक फार्म हाउस में इस नाबालिक लड़की को सुमित गौतम के साथ दस्तयाब किये और दोनों को भरवेली थाना लाये।भरवेली थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिक लड़की से सुमित गौतम पूर्व परिचित थाम बताया गया है कि 1 वर्ष पहले एक वैवाहिक कार्यक्रम में सुमित और इस नाबालिक लड़की की जान पहचान हुई थी और तभी से दोनों मोबाइल से बातचीत करने लगे थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे और इस प्रेम संबंध के चलते सुमित गौतम ने इस नाबालिक लड़की को अपने दो साथी के साथ कार में भगा कर ले गया था। । लड़की से पूछताछ करने पर उसने सुमित गौतम द्वारा अपने दोस्तों के साथ स्विफ्ट कार में ले जाने और सुमित गौतम द्वारा शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में बताई। भरवेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुमित गौतम के सहयोगी जितेंद्र कटरे और मोहित बिसेन को भी गिरफ्तार कर लिए। तीनों आरोपी ग्राम खरखड़ी थाना खैरलांजी निवासी है। 31 मार्च को भरवेली पुलिस ने तीनो आरोपी को बालाघाट की विशेष अदालत में पेश कर दिए जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है। इस मामले में और भी आरोपी सकते हैं इस मामले में प्रयुक्त और स्विफ्ट कार जप्त करना शेष रह गया है








































