बालाघाट/हट्टा थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में भागवत पुराण का वाचन करने आए ने पंडित जी एक महिला पर फिदा होकर गए और वे इस महिला के साथ फोन पर अश्लील बातें करने लगे तो घर आकर इस पंडित जी ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर उसे जान से मारने की धमकी दे दी। यह घटना 28 नवंबर 2022 से 12 मार्च 2023 के दरमियान घटित की गई। इस पंडित जी की हरकत से परेशान महिला ने हाल ही में एक लिखित शिकायत हट्टा थाने में की थी। हट्टा पुलिस ने महिला की शिकायत पर पंडित ईश्वरी तिवारी ग्राम बटवा थाना चांगोटोला निवासी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हट्टा थाना क्षेत्र में आने वाले इस महिला के ससुराल गांव में 28 नवंबर 2022 को ईश्वरी तिवारी से भागवत पुराण का कार्यक्रम कराया गया था। तब से इस महिला के ससुराल के लोग ईश्वरी तिवारी को अपना गुरु मान लिए थे। जिसके बाद ईश्वरी तिवारी इस महिला पर फिदा हो गए और वे इस महिला से फोन पर कई बार बातें होते रहती थी। एक महीने बाद ईश्वरी तिवारी इस महिला से उसके पति के मोबाइल फोन से बात करते थे और बोलते थे कि तुम मुझे अच्छी लगती हो मैं तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूं किंतु यह महिला ईश्वरी तिवारी गुरुजी होने के कारण कुछ नहीं बोलती थी। और उसने ईश्वरी तिवारी से बात करना कम कर दी थी लेकिन ईश्वरी तिवारी इस महिला को फोन कर अश्लील बातें करके उसे परेशान कर दिया था और उसे धमकाते भी थे कि किसी को बताएगी तो तेरा घर बर्बाद कर दूंगा। 10 मार्च की शाम को ईश्वरी तिवारी इस महिला के ससुराल में आए और रात में रुके थे ।11 मार्च को सुबह 8:30 बजे जब यह महिला ईश्वरी तिवारी के कमरे पानी देने के लिए गई। तब ईश्वरी तिवारी ने बुरी नियत से इस महिला का हाथ पकड़ लिया, घबराकर यह महिला कमरे से बाहर आ गई। डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताई। 12 मार्च का महिला का जन्मदिन था। सुबह 9:00 बजे ईश्वरी तिवारी ने फोन किया और उसने महिला को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि कल तुमको तुम्हारे पति के साथ ग्राम बटवा आना है। महिला ने पूछा कि क्यों तब ईश्वरी पंडित ने महिला से बोले घर पर कोई नहीं है सभी लोग शादी गए हैं और ईश्वरी तिवारी ने इस महिला के साथ अश्लील बातें की और यह बात किसी को बताने पति को जान से मार डालने की धमकी दे दीं। तब महिला ने ईश्वरी तिवारी द्वारा की गई इस हरकत को अपने पति को बताई और उसके पति ने अपने परिवार वालों को बताया लेकिन महिला की बात पर किसी ने भरोसा नहीं किया। जिसके बाद यह महिला अपने पति के साथ रिपोर्ट करने हट्टा थाना पहुंची। हट्टा पुलिस ने इस25 वर्षीय महिला द्वारा की गई शिकायत पर ईश्वरी तिवारी ग्राम बटवा थाना चांगोटोला निवासी के विरुद्ध धारा 354 354 घ और 506 भादवी के तहत अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।