नगर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक पर भाजपा नगर मंडल व अनुसूचित मोर्चा के तत्वाधान में ज्ञान सूर्य डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भाजपाइयों के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा मे माल्यार्पण कर बाबा साहब अमर रहे भारत माता की जय सहित अन्य प्रकार के नारे लगाए गए। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ योगेंद्र निर्मल ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत नहीं विश्वरत्न है जिन्होंने संविधान लिख कर प्रत्येक व्यक्ति को का अधिकार दिया है संपूर्ण समाज बाबा साहेब का कर्जदार है पूरे देश में भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें इतिहास में पहली बार बाबा साहब की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है। ताकि नौकरी पेशा संहित अन्य विभागों मैं कार्यरत व्यक्ति बाबा साहब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया सके इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। इस दौरान पूर्व विधायक डॉक्टर योगेंद्र निर्मल, छगन हनवत, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय बिसेन, नगरमंडल प्रभारी पुष्पा निरंजन बिसेन, अतेंद्र जैन, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीप चौहान भाजपा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष हर्षित रेड्डी, नितिन सेंद्रे,समीर बिसेन, पार्षद आशुतोष कोहाड़, शैलेश पारधी, रामसिंह धाकड़, संजू चौधरी, मिथिलेश बुरड़े, प्रणय वासनिक, योगेश व्यास, अभिषेक चंद्रवार, संतु आहूजा, नीतू अग्रवाल, रामकली टेकाम, सुरेखा मिश्रा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।