लालबर्रा नगर मुख्यालय स्थित विश्रामगृह में ११ मार्च को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.कैलाश जाटव के नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री जाटव ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी की गतिविधियों की जानकारी ली। अल्पप्रवास पर पहुंचे श्री जाटव ने संगठन को सुदृढ बनाने के लिये मार्गदर्शन दिया साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किये जाने के संबंध में चर्चा की जिसके पश्चात वे जिला मुख्यालय की ओर रवाना हो गये।