भाजपा कार्यालय में आचार्य विद्यासागर म.सा को दी श्रद्धाजंलि

0

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज को जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर आचार्य विद्यासागर जी महामुनिराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य निर्यापक मुनिश्री 108 प्रसाद सागर जी, मुनिश्री 108 अजित सागर जी, मुनिश्री निरामय सागर जी, मुनिश्री चंद्रप्रभ सागर जी, ऐलक श्री विवेकानंद सागर जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे, अभय सेठिय सहित भाजपा पदाधिकारी व विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री गौरीशंकर व भाजपा जिलाध्यक्ष कावरे ने अपने विचार रखते हुये कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज का हमें दर्शन व मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला है। आचार्य श्री ने पूरे देश में धर्म व संस्कृति का संदेश दिया है। उनका नाम जब तक चांद सूरज रहेगा तब तक रहेगा। ऐसे आचार्य गुरूवर के बतायें मार्गो पर हम सभी को चलने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान मुनिश्रीयों द्वारा भी अपने संबोधन में उपस्थितजनों को संस्कृति व आध्यात्म ज्ञान से लाभान्वित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here