भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

0

नगर में भारतीय जनता पार्टी वारासिवनी के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा कार्यक्रम पूर्व विधायक डॉक्टर योगेंद्र निर्मल भाजपा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति मैं किया गया। जिसमें नगर के बस स्टैंड से बाइक रैली के रूप में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भाजपाइयों के द्वारा हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर मोटरसाइकिल से नगर के बस स्टैंड से दीनदयाल चौक होते हुए वापस बस स्टैंड जय स्तंभ चौक नेहरू चौक अंबेडकर चौक गोलीबारी चौक सहित विभिन्न चौक चौराहों एवं गलियों का भ्रमण किया गया। इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगा कर नगर वासियों को देशभक्ति की भावना से प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संजय खंडेलवाल दिलीप चौरसिया निरंजन बिसेन छगन हनवत दीप चौहान आलोक खरे रविन्द्र रूसिया नारायण तिवारी जयप्रकाश शर्मा प्रवीण रूसिया आशुतोष कोहाड़ नितिन सेन्द्रे समीर बिसेन शैलेश पारधी हर्षित रेड्डी युवराज चौहान मिथिलेश बुरडे प्रणय वासनिक संजय चौधरी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

पद्मेश से चर्चा में पूर्व विधायक डॉ योगेश निर्मल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 13 से 14 अगस्त को तिरंगा रैली का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। इसीके तहत वारासिवनी में भी तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है जिसके माध्यम से यह पैगाम देने का काम किया जा रहा है कि हमारा देश 15 अगस्त को स्वतंत्र हुआ था इसे हर कोई व्यक्ति दुगने उत्साह के साथ मनाएं। इस प्रकार की रैली निकालने से लोगों में राष्ट्रीयता की भावना प्रबल होगी बढ़ेगी। श्री निर्मल ने बताया कि हम देखते थे कि 15 अगस्त पहले एक विशेष स्थान पर मना लिया जाता था परंतु अब इस पर्व को पूरे भारत में हर व्यक्ति अपने घर में तिरंगा लगाकर मना सकता है। यह स्वतंत्रता का राष्ट्रीय पर्व है जो बहुत महत्वपूर्ण पर्व है जिसे हर व्यक्ति अपने स्तर पर मान सके जिसके लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here