भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न

0

बालाघाट(पदमेश न्यूज़)। किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को हल करने और किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान संघ की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।नगर के सरस्वती स्कूल के समीप संघ कार्यालय में आयोजित इस बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई, तो वहीं बैठक के दौरान भारतीय किसान संघ तहसील बालाघाट व नगर कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारी मनोनीत किए गए। जिसमें बालाघाट तहसील की कमान राजेंद्र बोपचे के हाथों में सौंपी गई है। तो वही किसानों के इस संगठन को मजबूत बनाने के लिए जल्द ही संगठन का विस्तार कर जिला कार्यकारिणी की घोषणा किए जाने की भी बात कही गई है। आयोजित इस बैठक के दौरान जिले भर के किसानों को संगठन से जोड़ने, उनके विभिन्न मुद्दों को शासन प्रशासन तक पहुंचाने, क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण करने और समस्याओं का समाधान न होने पर किसानों के साथ मिलकर आंदोलन किए जाने की भी रणनीति बनाई गई है।

इन्हें मिला कार्यकारिणी में स्थान
संघ कार्यालय में आयोजित भारतीय किसान संघ की इस बैठक के दौरान तहसील बालाघाट व नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारी मनोनीत कर उन्हें उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी के इस गठन में भारतीय किसान संघ का बालाघाट तहसील अध्यक्ष राजेंद्र बोपचे को बनाया गया है तो वही झेमन लिल्हारे को उपाध्यक्ष की कमान सौपी गई है। इसके अलावा हरीश शुल्के को मंत्री, तो पीएल बोपचे को सह मंत्री बनाया गया है। इसी तरह नगर कार्यकारिणी की घोषणा भी बैठक के दौरान की गई। जिसमें गिरधारी जायसवाल को नगर अध्यक्ष, सीएफ़ पाचे को उपाध्यक्ष, देवीलाल कटरे को मंत्री, तो वही आशीष नेमा को सह मंत्री बनाया गया है वही जल्द ही संगठन में किसानों को जोड़कर कार्यकारिणी का विस्तार किए जाने की भी बात कही गई है।

जिले के किसानों का हो रहा शोषण
आयोजित इस बैठक में भारतीय किसान संघ के संभाग संगठन मंत्री पूरनलाल शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार बालाघाट जिले में धान की खरीदी नहीं होती। नियम के मुताबिक 40 किलो 600 ग्राम धान की खरीदी की जानी चाहिए। लेकिन जिले में 41 किलो 500 ग्राम के करीब धान ली जा रही है। किसानों से यह लूट बंद होनी चाहिए उसी को लेकर किसान संघ काम कर रहा है।यहां का किसान चाहता है कि कोई बाहर से आकर उनकी लड़ाई लड़े। लेकिन किसानों को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। नेता लोग किसानों की लड़ाई नहीं लड़ेंगे। उन्हें संगठन को मजबूत करना होगा और अपने हितों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा तब कहीं जाकर किसानों का शोषण बंद होगा

जिले में काफी कमजोर था संगठन का कार्य- शर्मा
आयोजित इस बैठक को लेकर की गई चर्चा के दौरान भारतीय किसान संघ के संभाग संगठन मंत्री पूरनलाल शर्मा ने बताया कि बालाघाट जिले में भारतीय किसान संघ कार्य कमजोर था जिसे मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रांतीय समिति के द्वारा उन्हे बालाघाट भेजा गया है, उन्होने बताया कि भारतीय किसान संघ किसानों का संगठन है, जो किसानों के लिए है और किसानों द्वारा ही चलाया जाता है। यह संगठन गैर राजनीतिक और पूरी तरह से राष्ट्रवादी संगठन है। जिसके तहत किसानों की समस्त समस्याओं के निराकरण के लिए आवाज उठाई जाती है, उन्होने कहा कि बालाघाट में भारतीय किसान संघ के विस्तार के लिए प्रयास किये जा रहे है, जिसके तहत आज बैठक का आयोजन कर तहसील अध्यक्ष का मनोनयन किया गया है जिसमें राजेन्द बोपचे को अध्यक्ष बनाया गया है, जो कि बालाघाट तहसील में संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगे। ।

जल्दी ही जिला कार्यकारिणी का किया जाएगा गठन- राजेंद्र
आयोजित बैठक को लेकर की गई चर्चा के दौरान भारतीय किसान संघ के नवनियुक्त तहसील बालाघाट अध्यक्ष राजेंद्र बोपचे ने बताया कि आज भारतीय किसान संघ की बैठक रखी गई थी जिसमें तहसील समिति का गठन हुआ है। जिसमें जिला अध्यक्ष के लिए उनका मनोनयन हुआ है।हम जल्दी ही संगठन में जिले भर के किसानों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। किसानों के विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे इसके अलावा जल्दी ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर इसकी घोषणा की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here