कृषि विज्ञान केन्द्र आरोन द्वारा एस. आर. एल. एम. विभाग के आजीविका मिशन भवन, आरोन के प्रशिक्षण हॉल में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का 94वॉ दिवस एवं पुरुस्कार वितरण समारोह का वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किसानों की आय दुगुनी विषय पर लोगों की सफलता की कहानी एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री, भारत सरकार श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से किसानों का सीधा संवाद वेब लिंक के माध्यम से गुना जिले के प्रगतिशील कृषक, कृषि एवं अन्य विभागों के कर्मचारी, गणमान्यजनों ने देखा एवं सुना। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संस्था का सेल काउंण्टर रहा जिसमें संस्था के उत्पाद जैसे फल पौधे, जैविक खाद एवं सब्जी किट का विक्रय किया गया ।
संस्था प्रमुख डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव द्वारा उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य सदस्यों के साथ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम में लगभग 136 कृषक एवं कृषक महिलाएं, विभागीय कर्मचारी, उपस्थित रहे। संस्था के अधिकारियों डॉ. बी. एल. प्रजापति, श्री मो. आरिफ खान, श्री वरुण प्रताप सिंह जादौन, श्री सुदीप सिंह, श्री. रविकांत, श्रीमती मेघा सविता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।