भारतीय पब्लिक को ट्रिगर करने के लिए ले रहे हमारा नाम… पुंछ हमले पर हुए सवाल पर क्या-क्या बोले पाकिस्तानी

0

 जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला किया गया था। इस हमले में एक जवान की जान चली गई जबकि चार घायल हुए हैं। पुंछ के आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने दो हमलावरों के स्कैच जारी किए हैं। इन दोनों आतंकवादियों की सूचना देने पर 20 लाख के इनाम की घोषणा भी की गई है। इस तरह की अपुष्ट रिपोर्ट भी सामने आई हैं कि जिन आतंकियों के स्कैच जारी किए गए हैं, वो पाकिस्तान से हैं। कई रक्षा विशेषज्ञों ने भी ये दावा किया है कि जिस तरह की तैयारी के साथ ये हमला हुआ, इससे साफ है कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ हो सकता है। इस पर पाकिस्तान की यूट्यूबर सना अमजद ने पाकिस्तानी लोगों से बात करते हुए उनकी राय जानी है।

सना अमजद ने लोगों से सवाल किया कि भारत में जब भी कोई आतंकी हमला होता है तो उसका लिंक पाकिस्तान से जोड़ दिया जाता है। कई बार भारत सरकार सीधे तौर पर पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा करती है तो कई बार रक्षा एक्सपर्ट और मीडिया इस काम को करता है। ऐसे में पाकिस्तान के लोग इस पर क्या सोचते हैं। जुनैद ने पुंछ हमले पर कहा, ‘भारत में चुनाव हो रहे हैं और चुनाव में एक बड़ा मुद्दा पाकिस्तान बना हुआ है। वो पाकिस्तान का नाम लेकर अपनी पब्लिक को ट्रिगर करते हैं। ये पहले भी हो चुका और अब भी हो रहा है। इससे पहले भी पुलवामा जैसे मामलों पाकिस्तान पर भारत ने उंगली उठाई और फिर सामने आया कि पाकिस्तान का इसमें कोई हाथ नहीं है। पाकिस्तान तो वैसे भी इस वक्त एक खराब दौर से गुजर रहा है। वह अपने कश्मीर के हालात संभाल ले तो वही बहुत है। इस वक्त पाकिस्तान हमलावर होने की हालत में नहीं है।’

‘हमलों में पाकिस्तान का नाम लेना नई बात नहीं’

उस्मान ने सना से बात करते हुए कहा कि ये कोई ऐसी बात नहीं है, जो पहली बार हुई हो। दशकों से भारत ये करता रहा है कि कुछ भी हो जाए तो नाम पाकिस्तान का ही लेना है। उस्मान ने कहा, ‘मुझे ये नरेंद्र मोदी की चुनाव जीतने की कोशिश का हिस्सा दिखता है क्योंकि पाकिस्तान काफी सालों से उनका फेवरेट रहा है। मैं तो कहूंगा कि पाकिस्तान का नाम लेने की बजाय भारत अपनी चीजें दुरुस्त करे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here