भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां खेले गये दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम की जीत में अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की अहम भूमिका रही। मंधाना ने नाबाद अर्धशतक 79 रनों की पारी खेली। डर्बी क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाये। इस प्रकार भारतीय टीम को जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य मिला। इसे भारतीय टीम ने दो विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने चौथे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम को जीत दिलायी। मंधाना ने जहां 79 रन बनाये। वहीं हरमनप्रीत ने भी नाबाद 29 रन बनाये। वहीं शेफाली वर्मा 20 रन बनाकर आउट हुईं जबकि तीसरे नंबर पर उतरीं दयालन हेमलता 9 रन ही बना पायीं।
इस मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान एमी जोन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी शुरु की। मेजबान टीम ने शुरुआत में ही ओपनर सोफिया डंकले का विकेट खो दिया। गईं. इसके बाद तीसरे ही ओवर में रेणुका सिंह ने डैनी वॉट को 6 रन पर ही पेवेलियन भेज दिया। एलिस कैप्सी भी 4 रन बनाकर आउट हो गयीं। 16 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद ब्रायोनी स्मिथ ने 16 और कप्तान जोन्स ने 17 रन बनाकर टीम को संभाला इंग्लैंड की आधी टीम 54 रनों पर ही आउट हो गयी।
फ्रेया केम्प और माइया बाउचियर ने छठे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बाउचियर ने 34 रनों की पारी खेली। वहीं फ्रेया ने नाबाद 51 रन बनाये। सोफी 7 रन बनाकर नाबाद रहीं.
भारत की ओर से स्नेह राणा ने तीन विकेट जबकि रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।










































