टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को मात देकर जीत की हैट्रिक लगा दी है। अब भारत का सुपर-8 में पहुंचना सुनिश्चित हो चुका है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम अब ग्रुप-स्टेज में अपना चौथा व अंतिम मैच खेलेगी। टीम इंडिया इस समय खिताब की सबसे प्रबल दावेदार नजर आ रही है। अब अगले मुकाबले में भारत जीत का चौका लगाते हुए क्वार्टर फाइनल के मैच खेलना चाहेगा।
भारतीय टी20 टीम ने इस विश्व कप के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ 29 रनों से जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान का जीत से आगाज किया था। इसके बाद दूसरा मुकाबला नामीबिया क्रिकेट टीम के खिलाफ हुआ, जहां भारतीय टीम ने 210 रनों का विशाल लक्ष्य देने के बाद नामीबिया को कुल 116 रनों पर ऑल-आउट करते हुए 93 रनों से विशाल जीत हासिल की। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप-A में अपने तीसरे मैच में मात देकर जीत की हैट्रिक लगाई और अब किस टीम के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगा भारत, कब होगा अगला मैच, क्या है तारीख और समय। सब कुछ आगे जानिए।
भारत का अगला मैच कब है?
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत का अगला मैच टूर्नामेंट का 18वां मुकाबला होगा। ये मैच 18 फरवरी (बुधवार) को खेला जाना है।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किस टीम से है भारत का अगला मैच?
लगातार तीन मैच जीतने वाली भारतीय टी20 टीम का T20 विश्व कप 2026 में अगला मैच यूरोपीय देश नीदरलैंड से होने वाला है।
कहां खेला जाएगा भारत बनाम नीदरलैंड का टी20 विश्व कप मैच?
मेजबान टीम इंडिया और मेहमान नीदरलैंड क्रिकेट टीम के बीच होने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। दुनिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है और यहां वो डच टीम के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी।
किस समय खेला जाएगा भारत का अगला मैच?
भारत का अगला मैच टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड के खिलाफ 18 फरवरी 2026 को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले 6:30 बजे कराया जाएगा।










































