Google शुरू से ही विश्व भर के तमाम ऐसे विख्यात लोगों की याद में आए दिन कोई न कोई Doodle का निर्माण करते रहता है। इस बार फिर गूगल ने एक ऐसी ही खास महिला का डूडल बना कर लोगों को उनकी याद से वाकिफ किया है। भारत की पहली महिला डॉक्टर कादम्बिनी गांगुली के सम्मान में आज गूगल ने डूडल बनाया है। बतादें कि आज महिला डाॅक्टर कादंबिनी गांगुली की 160वीं जयंती है इस उपलक्ष्य में ही गूगल ने डूडल का निर्माण किया है। जिस समय महिलाएं घूंघट में रहकर समाज की क्रूप्रथाओं का हिस्सा हुआ करती थी उस समय कादंबिनी गांगुली समाज की परवाह किए बिना चिकित्सा के क्षेत्र में पुरूषों के बराबर पहुंच कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया और सबकी प्रेरणा भी बनीं।
भागलपुर ब्रिटिश भारत यानी बांग्लादेश में 18 जुलाई 1861 को जन्मी कादंबिनी गांगुली आगे जाकर एक डॉक्टर और स्वतंत्रता सेनानी बनीं। इतना ही नहीं इनकी उपलब्धि के चलते इन्हें महिला संगठन का पहला सह-संस्थापक भी बनाया गया। जब समाज महिला शिक्षा के पक्ष में नहीं था तब समाज के इस कठोर कुप्रथा के खिलाफ आवाज उठाते हुए कादंबिनी ने खुद को शिक्षित करने का फैसला किया। उस समय सभी आलोचनाओं को झेलते हुए उन्होंने डॉक्टर की उपाधि ली। लेकिन इससे पहले उन्होंने 1883 में इतिहास में स्नातक किया था। इसके बाद वे 1884 में कोलकाता मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने वाली पहली महिला बनीं।
चिकित्सा के क्षेत्र में पढ़ाई कर 1886 में उन्होनें अपनी चिकित्सा की डिग्री हासिल की। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम में काम करने और अध्ययन के बाद वे स्त्री रोग विशेषज्ञ बनकर अपनी निजी प्रैक्टिस करने भारत लौंटी। उसके बाद 03 अक्टूबर 1923 में उन्होनें कोलकाता में अपनी अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज भी जब कादंबिनी को याद किया जाता है तो उनके प्रयासों से लाखों महिलाओं को प्रेरणा मिलती हैं। जानकारी के लिए आपको बतादें कि आज की युवा पीढ़ी को कादंबिनी के संघर्ष से अवगत कराकर उनको एक नई सीख देने के उद्देश्य से वर्ष 2020 में गांगुली के जीवन पर आधारित प्रोथोमा कादंबिनी बाॅयोग्राफी टेलीविजन सीरीज भी बनायी गयी।