भारत के अनीश , समीर और विजयपवीर की टीम ने निशानेबाजी विश्वकप में रजत जीता

0

भारत के अनीश भानवला, समीर और विजयवीर सिद्धू की टीम ने यहां 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल निशानेबाजी विश्व कप स्पर्धा में रजत पदक जीता है। इन भारतीय निशानेबाजों ने क्वालिफिकेशन स्टेज में शीर्ष दो में जगह बनाकर स्वर्ण के लिए अपनी दावेदारी पेश की पर फाइनल में चेक गणराज्य के मार्टिन पोद्रास्की, थॉमस टेहान और माटेज रामपुला के हाथों 15-17 से हारने के बाद भारतीय टीम को दूसरा स्थान ही मिल पाया।
वहीं पहले क्वालिफिकेशन स्टेज में 866-283 के साथ भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही थी। भारत ने विश्व कप में अब तक कुल 15 पदक लेकर पहला स्थान बनाये रखा है। वहीं दक्षिण कोरिया 12 पदक हासिल कर दूसरे जबकि चेक गणराज्य छह पदक के साथ ही तीसरे स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here