कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रेटीज का भी खूब साथ मिल रहा है। अभिनेत्री पूजा भट्ट के बाद अब रिया सेन भी इस सूची में शामिल हो गई हैं। रिया ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ज्वाइन की है। इस अभियान में शामिल हुईं रिया की राहुल गांधी के साथ तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस भारत जोड़ो यात्रा ज्वाइन करने के बाद काफी खुश हैं और राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा भी करती दिख रही हैं। रिया सेन से पहले पूजा भट्ट भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं। वहीं रिया सेन की बात करें तो वह दिग्गज एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं। उन्होंने फिल्म ‘स्टाइल’ से अपने करियर की शुरूआत की थी।