भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 आज:​​​​​​​पंड्या की कप्तानी में पहली सीरीज हारने की आशंका

0

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से लखनऊ के भारत रत्न अटल विहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 3 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ रही है। उसके सामने सीरीज गंवाने का खतरा है।

भारतीय टीम पिछले 11 साल से न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में सीरीज नहीं हारी है। इस मैच में हार से भारत की टी-20 में नंबर-1 रैंकिंग भी खतरे में पड़ जाएगी। यानी भारत के पास गलती की गुंजाइश नहीं है।

मुकाबला बराबरी का
भारत-न्यूजीलैंड के बीच हार जीत के रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का है। दोनों ने अब तक 23 टी-20 मैच खेले हैं। इनमें 10 भारत और 10 न्यूजीलैंड ने जीते हैं। जबकि 3 मैच ड्रॉ रहे हैं।
वहीं, इकाना स्टेडियम की बात करें तो भारत ने यहां दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। ऐसे में पंड्या की लीडरशिप वाली टीम इंडिया यह मैच जीतकर सीरीज में एक-एक की बराबरी हासिल करना चाहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here