भारत से ‎मिले कर्ज से श्रीलंका लगाएगा सौर पैनल

0

बिजली के बढ़ती कीमतों को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शनों का सामना कर रही श्रीलंका की सरकार ने कहा कि भारत से मिली 10 करोड़ डॉलर की ऋण-सुविधा का इस्तेमाल वह सरकारी इमारतों और धार्मिक संस्थानों में छतों पर सोलर पैनल लगाने पर करेगी। श्रीलंका ने नौ साल के अंतराल के बाद अगस्त में बिजली की दरों में वृद्धि की थी। उस समय बिजली के दाम औसतन 75 फीसदी बढ़ाए गए थे। उसके इस निर्णय का बड़े स्तर पर विरोध हो रहा है। श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचन विजयशेखर ने कहा कि भारत ने छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए 10 करोड़ डॉलर का जो कर्ज दिया है उसका उपयोग करते हुए स्कूलों, विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, सरकारी इमारतों और धार्मिक संस्थानों में सौर पैनल लगाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here