किरनापुर वनपरिक्षेत्र में आने वाले ग्राम छिंदी कुआं के जंगल समीप खेत से गाय खेदने गई एक महिला को दो भालू ने हमला करके घायल कर दिया। घायल महिला अनीता पति प्रकाश खरे 30 वर्ष ग्राम छिंदीकुआं थाना किरनापुर निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीता खरे अपने परिवार के साथ खेती किसानी करती है। जिनका खेत जंगल किनारे से लगा हुआ है। और खेत के पास ही जंगल किनारे एक नाला भी है। 24 सितंबर को सुबह 9:00 बजे अनीता खरे अपने देवर रंजीत खरे के साथ जंगल किनारे खेत में फसल चर रही गाय को खेदने के लिए गए थे। अनीता गाय को खेदते खेदते नाला के उस पार चली गई थी। तभी नाला किनारे से झाड़ी से अचानक दो भालू निकले और दोनों भालू ने अनीता पर हमला कर दिए और उसके दाहिने पैर की जांघ को को नोंच डाले।अनीता के चिल्लाने पर उसका देवर रंजीत दौड़ा और और चिल्लाया रंजीत ने दोनों भालू को पत्थर मार कर वहा से भगाया। अनीता खरे भालू के हमले में घायल हो चुकी थी। रंजीत खरे ने फोन करके इस घटना के संबंध में परिवार वालों को बताया। खबर मिलते ही अनीता के परिवार के लोग जंगल पहुंचे और उन्होंने घायल अनीता को उठाकर घर लाये। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंच चुके थे ।घायल अनीता को 108 एंबुलेंस से किरनापुर के अस्पताल लाकर भर्ती किए। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है।