भोपाल में 40000 मतदाता घटे

0

पिछले 11 माह में मतदाता सूची में लगभग 40000 मतदाताओं के नाम कम हो गए हैं। जबकि मतदाता सूची में नाम बढ़ने थे। 5 जनवरी 2022 को जिले की 7 विधानसभा सीटों की मतदाता सूची में 19,90,053 मतदाता थे। 9 नवंबर को जो नई मतदाता सूची जारी हुई है। उसमें मतदाताओं की संख्या 19,50,044 रह गई है।
8 दिसंबर तक अभियान
मतदाता सूची में नाम जोड़ने और घटाने का अभियान शुरू हो गया है। यह 8 दिसंबर तक चलेगा। मतदाता सूची में अपने नाम, समय रहते चेक कर लें। अन्यथा वह आने वाले चुनावों में मतदान करने से वंचित हो जाएंगे।
भोपाल की सभी 7 विधानसभा सीटों में मतदाताओं की संख्या घटी है। इसमें सबसे ज्यादा 11729 गोविंदपुरा में, 8078 दक्षिण पश्चिम में,7486 उत्तर विधानसभा क्षेत्र में घटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here