मंगलवार से शुरू कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भूख हड़ताल !

0

मानदेय के साथ घोषणा के अनुरूप 15 सो रुपए अतिरिक्त दिए जाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और द्वारा बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है इनकी हर साल 27 वे दिन भी जारी रही।

सोमवार को भी करीब 2 सैकड़ा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाये बसस्टैंड स्थित हड़ताल स्थल में बैठी रही और अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद करती रही।

बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन की जिला अध्यक्ष योगिता कावड़े ने बताया कि अपनी मांगों को मनवाने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ द्वारा सारे प्रयोग कर देख लिये, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। कल से क्रमिक भूख हड़ताल चालू हो रही है।

महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी लकेश उके ने बताया कि यह जो हड़ताल हो रही है यह प्रदेश व्यापी नहीं है।
कुछ जिलों में ये हड़ताल कर रहे हैं उसमें भी कुछ परियोजनाएं हड़ताल पर है और कुछ नहीं है।
चेतावनी के बाद कार्यकर्ता सफाई का काम पर नहीं लौटी जिसे देखते हुए 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्ति की कार्यवाही का आदेश जारी किया गया है।

हालांकि इस दौरान हमारे द्वारा देर रात तक महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से जानकारी लिए जाने के बावजूद भी 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की सेवा समाप्त करने की बात कही जा रही है उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है। इस बात के कयास भी लगाए जा रहे हैं कि अधिकारी केवल हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के आंदोलन को समाप्त करने के लिए इस तरह की जानकारी फैलाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here