बालाघाट किरनापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सुसवा में एक व्यक्ति ने मंदिर की मूर्तियों को खंडित दिया। यह घटना 18 मार्च की सुबह 7:30 बजे करीब हुई। किरनापुर पुलिस ने मूर्तियों को खंडित कर जनमानस की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आरोपी विनोद पिता बसंत बनवाले 38 वर्ष सुसवा निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद बनवाले तीन भाई है जिसके दो भाई अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। विनोद बनवाले अपने माता-पिता के साथ रहता था और मजदूरी करता था किंतु कुछ वर्ष पहले विनोद के माता-पिता का निधन होगा। इसके बाद वह घर में अकेला ही रहता था और पूजा पाठ भी करते रहता था। पूजा पाठ करने के दौरान विनोद को ऐसा कुछ लग रहा था कि भगवान उसे सहयोग नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण वह मानसिक रूप से विचलित हो जाता था। 18 मार्च की सुबह 7:30 बजे करीब विनोद बनवाले ने गांव के चौक में स्थित मंदिर के अंदर घुसकर अन्नपूर्णा देवी,सीता माता श्री राम भगवान की मूर्ति और शिवलिंग को खंडित कर दिया। विनोद बनवाले को मंदिर में घुसकर मुर्ती खंडित करते हुए चौक के लोगों ने देखें और उसे पकड़ लिए। जिसे पुलिस के हवाले भी कर दिए। किरनापुर पुलिस ने इस मामले में यादव प्रसाद दीक्षित 67 वर्ष ग्राम मड़कापार थाना किरनापुर निवासी द्वारा की गई रिपोर्ट पर मंदिर की मूर्तियों को खंडित कर जनमानस की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में विनोद बनवाने के विरुद्ध धारा 298 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर उसे इस अपराध में गिरफ्तार कर लिया है।