मजदूर यूनियन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका एकता यूनियन ने की एक दिवसीय हड़ताल

0

मानदेय से काटी गई राशि को वापस दिए जाने, सेवानिवृत्ति पर कार्यकर्ता को एक लाख, तो वही सहायिका को 75 हजार रु की राशि एकमुश्त देने, प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के लिए पूर्व में की गई घोषणाओं को पूरा करने सहित वर्षों से लंबित अपनी प्रमुख सूत्रीय मांगों को लेकर जहा एक ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओ द्वारा ने सीटू के बैनर तले शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल की। तो वही मजदूर, किसानों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर सीटू संगठन ने सँयुक्त रूप से प्रदर्शन कर हड़ताल में सहभागिता निभाई। नगर के बस स्टैंड में आयोजित इस हड़ताल के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं और मजदूर किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की, तो वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए। उनकी वर्षों से लंबित उनकी प्रमुख 10-10 सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने की गुहार लगाई।इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्ष 2018 में किया गया वादा को निभाने का आह्वान किया। तो वहीं अब तक लंबित मांगे पूरी ना होने पर नाराजगी जताते हुए नगर में एक रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। जिन्होंने इसपर भी मांग पूरी ना होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी है।

रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन की जमकर नारेबाजी
नगर के बस स्टैंड में सीटू यूनियन और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं द्वारा की गई इस हड़ताल के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे, हड़ताल कर रहे मजदूरो औरआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ने सीटू संगठन के बैनर तले नगर में एक रैली निकाली। यह रैली बस स्टैंड से रानी अवंती बाई चौक, वहां से काली पुतली चौक से होते हुए सीधे आंबेडकर चौक पहुंची ,जहां से डॉ विश्वेश्वरैया चौक होते हुए यह रैली सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां सीटू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन के बैनर तले मजदूरो व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ने वर्षों से लंबित अपनी प्रमुख 10-10 सूत्रीय मांगों को पूरी किए जाने की गुहार लगाते हुए प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।जहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए, जल्द से जल्द उनकी सभी मांगों को पूरा किए जाने की गुहार लगाई। तो वही उन्होंने मार्च माह तक उनकी मांगे पूरी ना होने पर,आगामी समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी है।

कलेक्ट्रेट गेट में किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और सीटू यूनियन के तहत मजदूर संगठन ने संयुक्त रूप से नगर में रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौपा।जहां कलेक्टर को ज्ञापन देने की बात पर प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय गेट पर पड़े रहे ।जहां कलेक्ट्रेट गेट में करीब आधे घंटे तक संगठन द्वारा सांकेतिक प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई।उधर संयुक्त कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाईश देकर उनका ज्ञापन स्वीकार करते हुए कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन शासन को भेजे जाने की बात कही। तब कही जाकर प्रदर्शनकारी मान गए और अलग-अलग संगठन का ज्ञापन सीटू संगठन के बैनर के तले सौपकर पर प्रदर्शन खत्म किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here