मदनपुर से एक युवक और युवती बिना बताए घर से चले गए

0

बालाघाट बैहर थाना क्षेत्र मैं आने वाले ग्राम मदनपुर से एक युवक एक युवती बिना बताए घर से चले गए। दोनों गुम इंसान बबीता पिता अंतूसिह मेरावी 22 और दीपांशु पिता संतलाल यादव 21 वर्ष की बैहर पुलिस ने तलाश शुरू की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बबीता कालेज की छात्रा है और दीपांशु बैहर में काम करता है। 15 नवंबर को 10:00 बजे बबीता अपने घर से यूनिफॉर्म में कॉलेज जाने के लिए निकली थी। और इसके पूर्व सुबह 8:30 बजे दीपांशु अपने घर से बैहर काम करने जा रहा हूं कहकर निकला था। किंतु दोनों अपने घर वापस नहीं लौटे दोनों के परिजनों ने अपनी रिश्तेदारी सहित अन्य जगह दोनों की खोजबीन की किंतु बबीता और दीपांशु नहीं मिले जिनके बिना बताए घर से जाने की रिपोर्ट उनके परिजनों द्वारा बैहर पुलिस थाना में की गई थी पुलिस ने बबीता के पिता अंतूसिह मेरावी 50 वर्ष द्वारा की गई रिपोर्ट पर गुम इंसान 86/22 कायम किए और दीपांशु के परिजन गौतमलाल यादव 33 वर्ष द्वारा की गई रिपोर्ट पर गुम इंसान 87/22 कायम किए । बिना बताए घर से जाने वाले बबीता मेरावी और दीपांशु यादव की तलाश बैहर पुलिस थाना के प्रधान आरक्षक पन्नालाल मरठे द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here