ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशन पर मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के माध्यम से जिला फुटबॉल संघ द्वारा भरवेली के दुर्गा मैदान में आयोजित एमपी अंडर 18 बॉयज स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतियोगिता का रविवार को फाइल मैच के साथ समापन किया गया. जहां प्रतियोगिता के फाइनल मे भोपाल और बालाघाट के मध्य काटे की टक्कर देखने को मिली. जहां मदन महाराज भोपाल के खिलाडिय़ों ने अपने खेल का उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 1-0 से प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया. प्रतियोगिता के अंत मे प्रतियोगिता का मैन ऑफ द मैच द टूर्नामेंट जर्सी नंबर 7 मदन महाराज भोपाल के खिलाड़ी मोहम्मद शाहीनूर को चुना गया.तो वही प्रतियोगिता के फाइनल में मात्र एक गोल दागकर अपनी टीम को चैंपियन बनाने वाले जर्सी नंबर 9 के खिलाड़ी सिंधोईबा को मैन ऑफ द मैच चुने गए. इसके आलावा प्रतियोगिता के सबसे डिफेक्टिव खिलाड़ी द डायमंड रॉक अकैडमी बालाघाट के वैभव यादव रहे.प्रतियोगिता में भोपाल ने अजय प्रदर्शन करते हुए सभी मैचों में जीत हासिल की. जहां प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी, उत्कृष्ट खिलाडय़िों को ट्रॉफी व सम्मानीय अतिथियों को स्मृति चिन्ह व विजेता, उपविजेता टीम को पुरस्कार राशि का वितरण किया गया. जिसमें विजेता टीम को 15,000 नगद और उपविजेता टीम को 10,000 का नगद पुरस्कार फुटबॉल संघ बालाघाट द्वारा दिया गया.आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला फुटबॉल संघ सचिव सुनील यादव का विशेष सहयोग रहा.इसके लिए दिलीप राजपूत और शंकर दादा मोटवानी विशेष आभार व्यक्त किया. वही अंत में बालाघाट डीएफए अध्यक्ष गौरव पारधी ने सभी सहयोग एवं अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की.आयोजित मैच के दौरान मैच कमिश्नर एस एच नकवी, मंडला नैनपुर से तरुण चक्रवर्ती, सीहोर से अक्षय कनौजिया, विजेंद्र परमार, उकवा बालाघाट से रोहित यादव,जबलपुर से जॉन बॉस्को और बालाघाट नारंगी से कपिल पंन्द्रे निर्णायक की भूमिका में नजर आए। इस दौरान खान प्रबंधक निलेश खेडेकर, अध्यक्ष मॉयल कामगार संगठन वेद प्रकाश दीवान, अध्यक्ष मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ तिलोकचंद कोचर, अध्यक्ष बालाघाट जिला फुटबॉल संघ गौरव सिंह पारधी, असिस्टेंट गवर्नर रोटरी श्री छाबड़ा, रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर सुभाष गुप्ता, उपाध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ सुरेश रंगलानी,भूतपूर्व सरपंच उकवा श्रीमती सोमबती मडावी अध्यक्ष गर्ल्स टीम डीएफए बालाघाट सु श्री कृष्णा दीदी, सह सचिव बालाघाट योगेश गायकवाड,सदस्य डीएफए बालाघाट शंकर मोटवानी, दिलीप राजपूत, मॉयल कामगार संगठन केंद्रीय उपाध्यक्ष नंदू लाला आमाडारे,मॉयल कामगार संगठन केंद्रीय महासचिव राजेश आचार्य, एग्रोटेक एमडी कोमेंद्र कटरे, मध्यप्रदेश हॉकी संघ उपाध्यक्ष विजय वर्मा,मॉयल कामगार संगठन केंद्रीय सदस्य अशोक गेड़ाम, स्पॉन्सर कमल सिंह छाबड़ा सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।










































