मध्यप्रदेश फुटबॉल लीग प्रतियोगिता भोपाल टीम ने दिखाया पैरों का जादू

0

नगर जे मुलना स्टेडियम ग्रास फील्ड में 10 दिसम्बर से खेली जा रही मध्यप्रदेश फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के सातवें दिन 15 दिसंबर को सातवां मैच लेक सिटी भोपाल बनाम पुलिस ब्यावज बालाघाट के बीच खेला गया। इस मैच में बतौर अतिथि रिटायर्ड आयकर अधिकारी सुभाष गुप्ता उपस्थित थे। दोपहर 02 बजे से खेला गया मैच एकतरफा रहा और लेक सिटी भोपाल ने 5-0 से पुलिस ब्यावज बालाघाट को पराजित कर दिया और लीग टेबल में 03 अंक हासिल किए। मैच में तरूण चक्रवर्ती ने सेंटर रेफरी और आयुष शर्मा एवं कपिल पांद्रे ने सहायक रैफरी की भूमिका निभाई।

भोपाल और बालाघाट टीम के बीच मुकाबला आज
नगर के मुलना स्टेडियम में आयोजित मध्य प्रदेश फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के आठवें दिन रविवार
17 दिसंबर को प्रतियोगिता का आठवां मैच दोपहर 02 बजे से मदन महाराज एफसी भोपाल बनाम द डायमंड रॉक फुटबॉल अकादमी बालाघाट के बीच खेला जाएगा। जहां दोनों टीमों के बीच अंक पाने को लेकर जंगी मुकाबला देखने को मिलेगा।

प्रति सिटी में खेल रही प्रतियोगिता
गौरतलब हो कि जिले में मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ और जिला फुटबॉल संघ के सहयोग से मध्यप्रदेश फुटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश की 06 टीमंे हिस्सा ले रही है, जिनके बीच लीग के 30 और सुपर-04 के 06 मैच खेले जाएंगे। जिसमें बालाघाट की पुलिस ब्यावज एवं डायमंड रॉक फुटबॉल एकेडमी के अलावा बुरहानपुर की ब्रम्हपुर एफसी, भोपाल की लेक सिटी एवं मदन महाराज भोपाल और बड़वानी की बड़वानी एफसी टीम मैच खेल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here