मध्य प्रदेश आयुष विभाग की रजिस्ट्रार ने चिकित्सकों को दिया भरोसा

0

जिले के भीतर 2 दिन पहले जिनके आयुष चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर रजिस्ट्रेशन रद्द करने की बात कही जा रही थी उनका रजिस्ट्रेशन समाप्त नहीं होगा।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जिन आयुष चिकित्सकों को सस्पेंड किया गया था और चेतावनी दी गई थी कि उनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा भविष्य में वह कभी चिकित्सक के रूप में सेवाएं नहीं दे पाएंगे।

इस विषय पर मध्य प्रदेश आयुष विभाग के रजिस्टर में सभी डॉक्टरों को भरोसा दिलाया है कि किसी भी डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन रद्द नहीं किया जाएगा। बशर्त दोबारा सेवाएं ज्वाइन करें और मरीजों की सेवा करें।

वहीं दूसरी ओर जानकारी मिल रही है कि इनमें से कुछ चिकित्सकों को दोबारा सेवा ज्वाइन करने के लिए कहा गया है वहीं को चिकित्सक अभी आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि यह वह चिकित्सक है जिन्होंने पिछले संक्रमण काल में बेहद अच्छा काम किया था लेकिन शासन की रुसवाईयों से परेशान होकर इस बार नौकरी करने से इंकार कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here