मध्य प्रदेश पुलिस में खिलाड़ियों के लिए 60 पदों पर भर्ती

0

मध्य प्रदेश पुलिस ने खिलाड़ियों के लिए उप निरीक्षक और आरक्षक पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति विशेष सशस्त्र बल के लिए होगी। यह नियुक्ति उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती श्रेणी में होगी। खिलाड़ियों के लिए शर्त होगी कि उनके द्वारा प्राप्त किए गए पदक पिछले तीन वर्ष में प्राप्त किए हों।

उप निरीक्षक के लिए दस और आरक्षक के लिए 50 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन की अंतिम तारीख 27 सितंबर है। आरक्षक के लिए शैक्षणिक योग्यता अनारक्षित, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 12वीं और अनुसूचित जनजाति के लिए आठवीं है। उप निरीक्षक पद के लिए स्नातक होना अनिवार्य है।

ऐसे मिलेंगे अंक

प्रतियोगिता–स्वर्ण पदक–रजत पदक–कांस्य पदक–भागीदारी

ओलिंपिक–800–700–600–400

विश्व कप–400–300–250–100

एशियाई खेल–300–200–150–75

राष्ट्रमंडल–200–150–125–50

दक्षिण एशियाई गेम–150–125–100–40

एशियन चैंपियनशिप–125–100–75–30

राष्ट्रीय खेल–50–40–30–15

राष्ट्रीय चैंपियनशिप–30–25–20–10

जनजाति वर्ग के उत्थान के लिए हों भरसक प्रयास: जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह

भोपाल। नईदुनिया स्टेट ब्यूरो। जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह ने कहा है कि जनजाति वर्ग के लोगों के उत्थान की दिशा में भरसक प्रयास किए जाएं। जनजातीय बंधु हर दिशा में प्रगति की ओर अग्रसर हों, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। विभागीय बैठक में उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के विकास के लिए नए तरीकों को अपनाया जाएगा। मंत्री ने तीन वर्ष के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी तलब की। उन्होंने बालिकाओं के प्रशिक्षण के बारे में भी जानकारी ली और ब्यूटी पार्लर व मोबाइल रिपेयरिंग की बेहतरीन संभावनाओं को रेखांकित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here