मध्य प्रदेश में फिर बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज, कुछ हिस्‍सों में पड़ सकती हैं फुहारें

0

बीत रहे वर्ष के अंतिम माह दिसंबर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार दिख रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ अभी उत्तर भारत में सक्रिय है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के 26 दिसंबर को उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी होने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से हवा का रुख बदलेगा। इससे मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में बरसात होने की भी संभावना भी है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के मुताबिक वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत और आसपास सक्रिय है। उसके प्रभाव से हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो रहा है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में इजाफा हो रहा है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 26 दिसंबर को उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है। इससे उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होने लगेगी। साथ ही सिस्टम के प्रभाव से प्रति चक्रवात अथवा प्रेरित चक्रवात बन सकता है। इससे हवा का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी भी हो सकता है। नमी आने के कारण बादल छाने लगेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश में भी बरसात होने की संभावना है। इस सिस्टम के 28 दिसंबर को आगे बढ़ने के साथ ही हवा का रुख उत्तरी होने लगेगा। इसके बाद 29 दिसंबर से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होने लगेगी। इससे ठंड बढ़ने लगेगी। 31 दिसबंर तक प्रदेश में कई स्थानों पर शीतलहर भी चल सकती है। इसके अलावा पाला पड़ने की भी आशंका बढ़ जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here