वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। नगर के लालबर्रा रोड़ स्थित गुरुनानक धर्मशाला में २८ दिसंबर को मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर संघ की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पेंशनर संघ के पदाधिकारी सदस्यों की उपस्थिति में प्रारंभ की गई। जिसमें पदाधिकारियों के द्वारा संघ के सदस्यों को बताया कि प्रांतीय संगठन के द्वारा किस प्रकार का कार्य किया गया है। आगामी समय में कैसे कार्य किया जाना है वर्ष २०२५ संगठन का रजक वर्ष है जिसमें संगठन के २५ वर्ष पूर्ण हो जायेंगे। इस दौरान किस प्रकार के कार्य किए जाएंगे इसको लेकर समस्त प्रकार की जानकारियां दी गई। वहीं संगठन की मुख्य मांग सरकार से पेंशन की गारंटी एवं केंद्र के बराबर प्रदेश के पेंशनरों को समय पर राहत भत्ता दिए जाने के लिए किया जा रहे आंदोलन की जानकारी भी दी गई। पद्मेश से चर्चा में अध्यक्ष के एल गौतम ने बताया कि मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर संघ व्रत बालाघाट की बैठक का आयोजन किया गया था। यह वर्ष २०२४ की अंतिम बैठक थी जिसमें उपस्थित पेंशनर्स को प्रांतीय क्रियाकलाप एवं गतिविधि किस प्रकार से चल रही है वह जानकारी से अवगत करवाया गया। यह बैठक में वारासिवनी ,खैरलांजी ,लालबर्रा सहित आसपास के पेंशनरों के लिए आयोजित की गई। ताकि उन्हें जानकारी दे सके क्योंकि बालाघाट बहुत कम पेंशनर पहुंच पाते हैं। इसलिए यहां पर यह बैठक आयोजित की गई है जिसमें बताया गया कि हमारे मुख्य मांग पेंशन की गारंटी है जिसे सरकार कब बंद कर देगी पता नहीं तीन चार वर्षो से हम यह मांग कर रहे हैं की पेंशन की गारंटी आप दे। भले ही आप विभाग को ठेके पर दे या ना दे यह पेंशन आप ट्रेजरी या शासन कहीं से भी हमें उपलब्ध करवायें। वहीं दूसरी मांग है कि केंद्र सरकार के बराबर राहत भत्ता जो हमें नहीं मिलता है मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जब अलग हुए थे तो एक नियम बना था कि दोनों की सहमति से दिया जाएगा। इसमें जब छत्तीसगढ़ की सहमति होती है तभी राहत भत्ता मध्य प्रदेश के द्वारा दिया जाता है। जबकि केंद्र सरकार के द्वारा एक पत्र जारी कर स्पष्ट रूप से कहा गया था राहत भत्ता बढ़ाने। यह आदेश जनवरी में किया गया था परंतु अक्टूबर में इसे लागू किया गया, इस प्रकार हमारा ९ महीने का नुकसान हुआ है जिसको लेकर पेंशनर में बहुत आक्रोश है। हम चाहते हैं कि सरकार हमारी मांगों पर जल्द स्वीकृति दे। इस अवसर पर के एस बिसेन, जी एस नगपुरे ,व्ही के भगत ,के एल गौतम, आई डी पटले,आर के शर्मा, मानिकचंद ठाकरे ,एल आर खोखले ,घुडनलाल गोवारी ,आर पी करण, ओमप्रकाश कावसे, श्रीमती सरिता गुप्ता ,श्रीमती सेजवंती बसेने सहित बड़ी संख्या में पेंशनर संघ पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।










































