महंगाई के इस दौर में काफी कम पेंशन मिलने से समस्त पेंशनधारी कर्मचारी परेशान हैं आज के इस दौर में देश के करीब 40 लाख ऐसे कर्मचारी हैं जिन्हें 200 से महज 700रु तक पेंशन दी जा रही है।
जिसमें पेंशनधारियों का गुजारा मुश्किल हो गया है जहां पेंशन धारी कर्मचारी संघ द्वारा लगातार पेंशन में वृद्धि किए जाने की मांग की जा रही है।
मंगलवार को मध्य प्रदेश सड़क परिवहन पेंशनधारी कर्मचारी समन्वय समिति द्वारा कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया। जहां पेंशनधारियों ने राज्यसभा द्वारा निर्धारित भगत कोशियारी की सिफारिशें लागू करने ,अलग से महंगाई भत्ते के साथ साथ 3000 रु पेंशन दिए जाने और केंद्रीय कमेटी की बैठक में पेंशन वृद्धि के प्रस्ताव पर फैसला लिए जाने की मांग की। जिन्होंने भविष्य निधि संगठन पर पेंशन के मामलों में सरकार को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए पेंशन धारियों की समस्त मांग पूरी किए जाने की गुहार लगाई।










































