मध्‍य प्रदेश के धार जिले के धामनोद क्षेत्र में दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

0

धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को रात करीब 8 बजे दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हुई है। रात को स्वास्थ्य केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। यहां-वहां घायलों और मृतकों के परिजनों की चीख पुकार ही सुनाई दे रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना महेश्वर मार्ग स्थित संजय नगर पर हुई। जहां पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 11 जी 3164 ने बाइक क्रमांक एमपी 11 एनएच 0227 सवार को टक्कर मार दी। इस बाइक पर सवार एक बच्चे और व पुरुष की मौत हुई है।

दूसरी घटना ग्राम दूधी जैतापुर मिर्ची मंडी मार्ग पर हुई। जहां एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए थे। जिन्हें नगर के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। इनके नाम की पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here