मलाजखंड कॉपर प्रोजेक्ट से निकलने वाले पानी से बढ़ी परेशानी

0

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड मलाजखंड से निकलने वाले पानी का रिसाव होने से किसानों की जमीन पर प्रभाव पड़ने के मामले काफी पहले से सामने आते रहे हैं।

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड द्वारा जिन लोगों की जमीन उसके अंतर्गत आयी है उन किसानों को पूर्व में मुआवजा दिया गया, साथ ही उन परिवारों के लोगों को एचसीएल में नौकरी में भी लिया गया लेकिन अभी भी ऐसे बहुत से लोग है जो मुआवजा मिलने और मायल में नौकरी पर लिए जाने की बाट जोह रहे हैं।

सोमवार को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड मलाजखंड से लगे ग्राम छिंदीटोला, बोरीखेड़ा के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जिन्होंने उनकी जमीन पर एचसीएल से बहने वाले केमिकल युक्त पानी के रिसाव के कारण जमीन बुरी तरह प्रभावित होने की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एचसीएल से आने वाले पानी के रिसाव के कारण उनकी जमीन में न हीं फसल हो रही है ना ही कोई घास उग रही है जिसके चलते वे लोग वर्ष 1995 से लड़ाई लड़ रहे हैं।

इस संबंध में चर्चा करने पर अपर कलेक्टर शिवगोविंद मरकाम ने बताया कि एचसीएल के केमिकल युक्त पानी जाने से कुछ जमीन पूरी बंजर हो जाने की जानकारी कुछ लोगों द्वारा सोमवार को दी गई है। जिसका वे मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। इसकी जांच के लिए भेजा जाएगा जांच में सही पाया जाता है तो मुआवजा मिलेगा, जांच करने के बाद ही पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here