किरनापुर पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। 1 जुलाई को दिन में दुष्कर्म की यह घटना उस समय हुई जब यह नाबालिक लड़की अपने घर के मवेशी चराने के लिए जंगल जा रही थी।
दोनों युवक रामदास उके और सागर ठवरे जो घटना के बाद से फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जुलाई को इस 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के पिता और भाई मतदान करने हेतु अपने गांव की शासकीय प्राथमिक शाला गए थे। उनके जाने के बाद 12:30 बजे यह लड़की अपने घर के मवेशी चराने के लिए अपनी खेत लेकर जा रही थी। जंगल रास्ते में रामदास उके और सागर ठवरे एक ही सायकल से आए और नाबालिक से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
2 जुलाई को इस लड़की ने अपने परिवार वालों को घटना के संबंध में बताइए और रिपोर्ट करने के लिए 3 जुलाई को किरनापुर थाना पहुंची। किरनापुर पुलिस ने इसअनुसूचित जाति की 17 वर्षीय नाबालिक लड़की द्वारा की गई रिपोर्ट पर रामदास उके और सागर ठवरे के विरुद्ध विभिन्न धारा के तहत अपराध दर्ज किया। घटना के बाद से दोनों आरोपी युवक फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।










































