महाकाल दर्शन पर कंगना रनोट ने विराट-अनुष्का की तारीफ की:बोलीं- इससे सनातन धर्म को और बल मिलेगा, मंदिर और तीर्थ स्थानों पर बढ़ेगा टूरिज्म

0

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में महाकालेश्वर, उज्जैन दर्शन करने गए थे। अब इस पर कंगना रनोट ने रिएक्ट किया है। कंगना ने कहा है कि विराट और अनुष्का लोगों के सामने एक अच्छा उदाहरण सेट कर रहे हैं। ऐसा करके वो सनातन धर्म का प्रसार-प्रचार भी कर रहे हैं।

कंगना के मुताबिक, इससे मंदिर और तीर्थ स्थानों पर टूरिज्म भी बढ़ेगा, साथ ही इससे सरकार और देश को राजस्व भी मिलेगा। कंगना के अलावा सोशल मीडिया यूजर्स भी विराट और अनुष्का की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इससे सनातन धर्म को और बल मिलेगा..
कंगना रनोट खुद भी काफी धार्मिक प्रवृत्ति की हैं। वो आए दिन मंदिर और तीर्थ स्थानों से अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। विराट और अनुष्का के महाकाल दर्शन पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि ऐसा करने से सनातन धर्म को और बल मिलेगा। कंगना के मुताबिक, विराट और अनुष्का पॉवर कपल हैं, अपने-अपने क्षेत्र में दोनों काफी फेमस हैं, इसलिए वो जो भी काम करते हैं उसपर काफी लोगों की निगाहें रहती हैं। लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

कंगना के पोस्ट का ये भी अर्थ निकाला जा सकता है कि विराट-अनुष्का ने पिछले एक साल में कई बार देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों का दर्शन किया है। अभी कुछ दिन पहले दोनों वृंदावन में नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने सत्संग सुना और संतो का आशीर्वाद भी लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here