महाकाल मंदिर में एक साथ होली- दीपावली, भस्‍मारती से पहले लाई गई राम दरबार की मूर्ति, फूलों की वर्षा के साथ आतिशबाजी

0

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा का उत्सव धर्मधानी उज्जैन में महामहोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में तड़के 4 बजे भस्म आरती से उत्सव की शुरुआत हुई। भस्‍मारती में मंगलगान के साथ फूलों की वर्षा हुई। आतिशबाजी की गई। इस तरह होली और दीपावली एक साथ मनाई गई। भक्‍तों से खचाखच भरे मंदिर परिसर में भस्‍मारती से पहले राम दरबार की मूर्ति लाई गई।

महाकाल मंदिर में पुजारियों ने प्रतिदिन की तरह पट खोले। भक्‍तों के गजब के उत्‍साह के बीच बाबा का अभिषेक किया गया। राम दरबार की प्रतिमा को महाकाल के पास आसन लगाकर विराजमान किया गया। आरती में पुजारियों ने फुलझड़ी जलाकर खुशियां मनाई। फूलों की वर्षा की गई।

पांच क्विंटल फूल अर्पित करेंगे

महाकाल को हर आरती में पांच क्विंटल फूल अर्पित किए गए। इसके बाद शाम को एक लाख दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई जाएगी।

चतुर्वेद मंत्र से पयोधारा अभिषेक कर श्रीराम स्तुति

शिप्रा नदी के सिद्धवट घाट पर 101 तीर्थ पुरोहितों द्वारा चतुर्वेद मंत्र से पयोधारा अभिषेक कर श्रीराम स्तुति की जाएगी। नगर के अन्य मंदिरों में उत्सवी छटा बिखर रही है। शहरभर में अखंड रामायण, सुंदरकांड व भजन संध्या के आयोजन चल रहे हैं । रंगारंग आतिशबाजी भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here