महान बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

0

पुणे Nandu Natekar । देश के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर (Nandu Natekar ) का 88 वर्ष की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। नंदू नाटेकर 1956 में अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे। नंदू नाटेकर ने अपने करियर में 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते थे। ज्यादा उम्र होने के कारण वे लंबे समय से कई बीमारियों से ग्रसित थे। उनके परिवार में बेटा गौरव और दो बेटियां हैं। नंदू नाटेकर के बेटे गौरव ने बताया कि उनके पिता निधन घर में हुआ और उस समय सभी उनके साथ थे। परिवार ने कहा कि कोविड-19 दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए हम शोक सभा का आयोजन नहीं करेंगे।

महाराष्ट्र के सांगली में जन्मे थे Nandu Natekar

गौरतलब है कि नंदू नाटेकर अपने समय के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक माने जाते थे। पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली में जन्मे नाटेकर को 1961 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

ऐसा था महान खिलाड़ी नंदू नाटेकर का रिकॉर्ड

Nandu Natekar ने 15 साल से अधिक तक देश के लिए खेला और अपने पूरे करियर के दौरान कई उपलब्धियों को हासिल किया। 1954 में प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी और 1956 में सेलांगर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीतकर अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। Nandu Natekar ने 1951 से 1963 के बीच थॉमस कप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। उन्होंने 16 में से 12 एकल और 16 में से 8 युगल मुकाबले जीते थै। Nandu Natekar ने जमैका में 1965 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here