महारानी अहिल्याबाई होलकर की ३०० वीं जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0

लालबर्रा (पद्मेश न्यूज)। होलकर वंश की महारानी अहिल्याबाई होलकर की ३०० वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर संपूर्ण देश में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के द्वारा विकास भी, विरासत भी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेशभर में महिला वॉकेथॉन, जनसंवाद, प्रतियोगिताएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाना है। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता महारानी अहिल्याबाई के न्यायप्रिय प्रशासन, मंदिरों के जीर्णोद्वार, धार्मिक-सांस्कृतिक उत्थान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को आम जनता तक इस कार्यक्रम के माध्यम से पहुंचाने का कार्य कर रहे है और २१ मई से ३१ मई तक महारानी अहिल्याबाई होलकर के जन्म शताब्दी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत के सभाकक्ष में २३ मई को महारानी अहिल्याबाई होलकर की जन्म शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा बिसेन के प्रमुख आतिथ्य, जनपद अध्यक्ष श्रीमती देवीलता ग्वालवंशी, उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं महिला व बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने माँ सरस्वती, महारानी अहिल्याबाई होलकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने उपस्थितजनों को होलकर वंश की महारानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र, उनकी वीरगति, उनके द्वारा धार्मिक, राजनीतिक, संस्कृति सहित अन्य क्षेत्रोंं पर किये गये लोक कल्याणकारी कार्यों के बारे में बताया और सभी से अपील की है कि वह भी अपने-अपने स्तर पर होलकर वंश की इस महान शक्तिशाली महारानी अहिल्याबाई होलकर के द्वारा किये गये लोक हितैषी, ऐतिहासिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here