नगर मुख्यालय स्थित शासकीय महाविद्यालय में छात्र संगठन, भूतपूर्व एवं रेगुलर छात्रों के द्वारा देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस ५ सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्रकुमार खण्डायत एवं अन्य प्राध्यापकों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने माँ सरस्वती एवं देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। जिसके बाद छात्र-छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक (शिक्षकों) का तिलकवंदन, रूमाल एवं एक- एक पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। इस शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ जनरल सामान्य ज्ञान सिखाने में शिक्षकों का कितना योगदान रहता है इस विषय पर चर्चा की गई साथ ही यह भी कहा कि पहली गुरू मॉ होती है उसके बाद गुरूजन इसलिए सभी को अपने-अपने गुरूओं का सम्मान करना चाहिए।









































