महिंद्रा ने बच्चे का वी‎डियो शेयर कर क्यों की इसको शांतिदूत बनाने की ‎सिफा‎रिश?

0

उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार और प्रेरणादायक पोस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन हर दिन ऐसे पोस्ट शेयर करते हैं, जिसमें सोसाइटी के लिए कोई न कोई एक गहरा संदेश छिपा होता है। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। आनंद महिंद्रा की ओर से ट्विटर पर शेयर की गई वीडियो में एक प्यारा बच्चा हवाई जहाज से नीचे उतर रहा है। खास बात यह है कि महिंद्रा ने यह वीडियो संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को टैग करते हुए शेयर किया है। वीडियो में यह बच्चा फ्लाइट से उतरते वक्त सीटों पर बैठे सभी यात्री को ‘हाय’ कह रहा है। दूसरी और सभी यात्री भी बच्चे को रिप्लाई कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया यूजर को इस बच्चे का अंदाज काफी पसंद आ रहा है और लोग इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, दुनिया अधिक संघर्ष-ग्रस्त होती जा रही है। रूस की लामबंदी केवल संकट को बढ़ाती है, लेकिन बच्चे हमें याद दिलाना जानते हैं कि दुनिया कैसी होनी चाहिए। उन्होंने लिखा है कि इस बच्चे को शांति और सद्भावना के लिए संयुक्त राष्ट्र का राजदूत बनाना चाहिए। ट्विटर पर शेयर की गई इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी बच्चे के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here