भारतीय महिला क्रिकेट की पूर्व कप्तान मिताली राज अगले साल महिला आईपीएल में खेल सकती हैं। मिताली ने इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज इशा गुहा और न्यूज़ीलैंड की फ्रैंकी मकाय से कहा, ‘मैंने आईपीएल में खेलने का विकल्प खुला रखा है क्योंकि इसमें अभी काफी समय है। मैं महिला आईपीएल के पहले संस्करण का हिस्सा बनना चाहूंगी।’
मिताली ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। मिताली ने कहा , ‘मैं हैदराबाद से हूं जहां के मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत की ओर से पहले तीन टेस्ट में तीन शतक लगाए थे। जब मैं 16 साल की उम्र में भारत की टीम में शामिल हुई तो मुझसे भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें की गयीं।’ तब मिताली और उनके साथ डेब्यू कर रहीं रेशमा गांधी दोनों ने शतक लगाये और साथ में पहले विकेट के लिए नाबाद 258 रन बनाये थे। इसपर मिताली ने कहा, ‘ मुझे मैच के बारे में बहुत कुछ याद नहीं पर 100 रन बनाकर मैं काफ़ी खुश थी।’
2002 में इंग्लैंड के खिलाफ टॉन्टन में दूसरे टेस्ट में मिताली ने अपने तीसरे ही टेस्ट में रिकॉर्ड 214 रनों की पारी खेली थी। यह मैच इशा का डेब्यू था। इस मुकाबले के बारे में मिताली ने कहा, ‘मैं उस मैच में उपकप्तान थी और हम टीम संयोजन को लेकर काफी विचार कर रहे थे। अंत में हमने केवल चार विशेषज्ञ बल्लेबाज खिलाड़ी रखे।










































