महिला कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक

0

नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांढरवानी-लालबर्रा निवासी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भाऊराम गाड़ेश्वर के निज निवास में २४ सितंबर को महिला कांग्रेस कमेटी लालबर्रा की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक महिला कांग्रेस कमेटी लालबर्रा अध्यक्ष श्रीमती संदेश सैय्याम एवं अन्य कांग्रेसी महिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। बैठक में महिला कांग्रेस कमेटी लालबर्रा की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति, संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई और सभी को संगठित होकर पार्टी हित में काम करने की बात कही गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से श्रीमती शर्मिला बोरकर, श्रीमती नीता तोमर, श्रीमती शांता रहांगडाले, श्रीमती आरती भैरम को उपाध्यक्ष, श्रीमती वंदना बिसेन को सचिव, श्रीमती सीमा वाद्याड़े को सहसचिव, श्रीमती निर्मला मर्सकोले, श्रीमती शशीकला पंचेश्वर को महामंत्री, श्रीमती सुनीता भौतेकर को संगठन मंत्री, श्रीमती ज्ञानेश्वरी गाड़ेश्वर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैै। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठित होकर पार्टी हित में काम कर आगामी विधानसभा चुनाव में बालाघाट विधानसभा से कांग्रेस का विधायक बनाने की बात कही गई।

चर्चा में महिला कांग्रेस कमेटी लालबर्रा पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वाघाड़े ने बताया कि महिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारी नियुक्त किये गये एवं बैठक में उपस्थित महिलाओं से कहा गया है कि सभी को संगठित संगठन को मजबूत करने कहा गया है और आगामी विधानसभा चुनाव २०२३ में कांग्रेस की सरकार बनाने में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी।

चर्चा में महिला कांग्रेस कमेटी लालबर्रा ब्लॉक अध्यक्ष संदेश सैय्याम ने बताया कि महिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जायेगा और आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here