नगर के जयस्तंभ चौक पर दोपहर २.३० बजे महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। पुतला दहन का कार्यक्रम पोषण आहार में मध्यप्रदेश शासन द्वारा बरती गई आर्थिक अनिमित्ता को लेकर किया गया। इस दौरान जयस्तंभ चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोजेश पटले, पूर्व नपाध्यक्ष विवेक पटेल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू जायसवाल, महिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या पटेल, वारासिवनी नगर अध्यक्ष श्रीमती कुसुम नगपुरे, जिला प्रवक्ता कांग्रेस विधा परिहार, जुबेदा अंसारी, श्रीमती निधि मासूम मॉडल, मालती सोनी, सानू राव, वीणा बिसेन, कुमुद जैन, जिला पंचायत सदस्य लोमहर्ष बिसेन, जनपद सदस्य व डोंगरमाली कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष कांग्रेस अनिल पिपरेवार, वरिष्ठ कांग्रेसी रामकिशोर बिसेन सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित हुये। जिनके द्वारा पहले जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और चौक से कुछ दूरी पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुलिस को पता ही नही चल पाया की पुतला दहन जयस्तंभ चौक पर किया जा रहा है या उससे कुछ दूर पहले।
चारा से बड़ा घोटाला हो रहा शिवराज के राज में – भोजेश
वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोजेश पटले ने पद्मेश से चर्चा करते हुये कहां कि बिहार के चारा घोटाले से भी बड़ा घोटाला शिवराज सिंह चौहान की ऐसी सरकार ने किया है जिसे जनता ने नही चुना है। श्री पटेल ने कहां कि इनके द्वारा लगातार डंपर, व्यापम घोटाले सहित अनगिनत घोटाले किये जा रहे है। जिससे आम जनता का इन पर काफी आक्रोष व्याप्त है। भाजपा जोड़तोड़ की राजनिति करने में भी माहिर है। कभी महाराष्ट्र तो कभी गोवा जैसे राज्य में यह पैसे के बल पर अपनी सरकार बना लेते है। लेकिन जनता समझ गई है और मध्यप्रदेश से इनका सफाया होना निश्चत माना जा रहा है।
११० करोड़ का घोटाला हुआ उजागर – संध्या पटेल
इसी तरह जिला शहर अध्यक्ष संध्या पटेल ने कहा कि ११ जिलों की रिपोर्ट में ११० करोड़ का घोटाला दिखाया गया है। यही है शिवराज की सरकार अगर अन्य जिलों की जब पूरी रिपोर्ट आयेगी तो मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार का काला चि_ा साबित हो जायेगा।
बच्चों के मुॅह का निवाला छीना शिवराज ने – लोमहर्ष बिसेन
जिला पंचायत सदस्य लोमहर्ष बिसेन ने पद्मेश को बताया कि गरीब घर के बच्चे आंगनबाड़ी में जाकर पोषण आहार प्राप्त करते है उन पर शिवराज सरकार ने भ्रष्टाचार कर उनके मुॅह से निवाला छीन लिया है। इसकी जॉच में पाया गया की जिन ट्रको से पोषण आहार वितरण के लिये वाहन नं. लिखे गये थे वहा मोटर साईकिल व आटों के नंबर है। हम चाहते है की इस मामलें की उच्चस्तरीय जॉच हो और मुख्य मंत्री अपने पद से स्तीफा दे। अन्यथा कांग्रेस के द्वारा आगे विशाल आंदोलन किया जायेगा।










































